दिल्ली (एकता): सनी लियोनी बाॅलीवुड की हाॅट अभिनेत्रियों में से एक है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘केनेडी’ में कान फिल्म फेस्टिवल में सबको हैरान कर दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सनी लियोनी अब सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आने वाली है। एक बार वह फिर से फैंस के दिलों पर राज करने वाली है। जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें कि वह इससे पहले बिग बॉस शो के 5वें सीजन में नजर आई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कहा कि शो में आना मेरे लिए घर वापसी जैसा ही होगा। मैं शो को करीब से देख रही हूं और इसे अगले लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। वहीं फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या सनी इस बार शो में कंटेस्टेंट के तौर पर आएंगी या फिर सलमान के साथ होस्ट करती दिखेंगी? अभी इससे पर्दा उठ नहीं पाया है। फिलहाल उनका शो के साथ नाम जुड़ चुका है। बताया जा रहा है कि इस शो में जिया शंकर, देविका धुर्वे, फलकनाज, अविनाश सचदेव, आकांक्षा पुरी, आलिया सिद्दीकी, मनीषा रानी जैसे प्रतियोगी नजर आने वाले हैं। यह 17 जून से स्ट्रीम होना शुरू होगी। फैंस ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ जिओ सिनेमा और वूट सिलेक्ट पर फ्री में देख सकते हैं।

गौरतलब है कि सनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत बिग बॉस सीजन 5 शो के दौरान की। दरअसल शो के दौरान महेश भट्ट सनी को देखकर इतने खुश हुए कि उन्होंने अभिनेत्री को अपनी एक फिल्म में काम करने का मौका दिया। जब एक्ट्रेस ने उनका प्रोजेक्ट ऑफर चुना तो वह खुश हो गए। महेश भट्ट ने उस समय उनको फिल्म ‘जिस्म 2’ ऑफर की थी। हालांकि फिल्म को कुछ अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। लेकिन उनकी एंट्री बॉलीवुड में जरूर हो गई। इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें पहचान मिली।
