दिल्ली में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, अगले 4 दिन तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज देखने को मिला। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। बता दें कि राजधानी में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। खास बात यह है कि बिपरजॉय तू+फान की वजह से उत्तर भारत में मौसम अपना रुख बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिन तक दिल्ली में मौसम खराब ही रहेगा। जिससे अलर्ट भी जारी किया गया है।

एनसीआर में नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। जानकारी के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक लोगों को प्रचंड गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। गुरुवार को गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। जिससे शहर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री था। 15 से लेकर 19 जून को बारिश होगी। इस दौरान तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। बता दें कि 21 जून तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *