KGF एक्टर यश ने खरीदी करोड़ों की रेंज रोवर SUV गाड़ी, परिवार के साथ पोज देते तस्वीरें और वीडियो वायरल

admin

दिल्ली (एकता): ‘केजीएफ’ के रॉकी भाई यानी यश साउथ के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में काफी पहचान बनाई हुई है। उनके दुनिभर में करोड़ों फैंस हैं। उन्होंने हर फिल्म में शानदार रोल निभाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यश को कारों का बहुत शौक है। जिसके चलते एक्टर ने एक शानदार नई रेंज रोवर एसयूवी कार खरीदी। जिसकी कीमत करोड़ों में है। बता दें कि अभिनेता की कार की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। परिवार के साथ शानदार गाड़ी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। खास बात यह है कि यश ने अपने परिवार के साथ कार का भी स्वागत किया। वहीं दूसरी तरफ एक्टर 7 मिलियन रुपए की संपत्ति के साथ टॉप स्टार्स में से एक भी हैं।

जानकारी के मुताबिक यश ने अपने परिवार पत्नी राधिका पंडित और उनके बच्चों, आयरा और याथर्व संग कार के साथ पोज देते हुए तस्वीरें और वीडियो क्लिक करवाई। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, जिसमें वह अपनी नई रेंज रोवर में ड्राइव करते हुए दिखे। बता दें कि आप एक्टर यश को भूरे रंग की पैंट के साथ काले रंग की टी-शर्ट में देख सकते हैं। हालांकि एक्टर के पास शानदार कारें हैं। लेकिन फिर भी वह नई-नई कारें खरीदते रहते हैं। उनके पास मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और पजेरो स्पोर्ट्स हैं।

गौरतलब है कि ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद उन्होंने अभी तक अपनी अगली फिल्म के बारे में जानकारी नहीं दी। हालांकि, ‘केजीएफ 3’ पर काम जारी है। उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र 2’, ‘रामायण’ और कई फिल्मों में रोल निभाने को मना कर दिया। वह चाहते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म फैंस को पसंद आए। साथ ही वह काफी चले।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *