Sushant Singh Rajput Death Anniversary: जानिए कैसे शुरू किया टीवी जगत से फिल्मी सफर, आज भी लोगों के दिलों में जिंदा

admin

दिल्ली (एकता): सुशांत सिंह राजपूत हिन्दी फिल्मों में अभिनेता होने के साथ-साथ थियेटर और टीवी अभिनेता भी थे। सुशांत सिंह राजपूत की आज तीसरी ‘पुण्य+तिथि’ है। आज भी अभिनेता को कोई भी नहीं भुला पाया, हर कोई उन्हें याद करता है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में अपनी काफी पहचान बना चुके थे। उन्हें टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्ता’ में काफी लोकप्रियता मिली थी। उनकी फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 67वां राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार मिला था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार आज यानि 14 जून को तीसरी डे+थ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। जिसे पढ़कर हर किसी का दिल पसीज गया। साल 2020 में आज ही के दिन सुशांत ने अपने मुंबई वाले घर में मृ#तक मिले थे। हालांकि इस मामले को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया।

सुशांत एक होनहार एक्टर थे, जिनके मन में अपनी ज़िन्दगी में कुछ आगे करने की इच्छा थी। उनके मन में काफी ख्वाहिशें थीं लेकिन वह सिर्फ अपनी 13 ख्वाहिशें ही पूरी कर पाए। इसी के साथ उनकी 37 ख्वाहिशें उनके साथ चली गई। उनके जाने के बाद उनकी फैमिली, फैंस और दोस्त उन्हें काफी याद करते हैं। बता दें कि बहन श्वेता ने कैप्शन लिखा- लव यू भाई, मैं हर पल आपको याद करती हूं। श्वेता ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह सुशांत के फैंस से बात करती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह हमारे आस-पास ही हैं।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत टीवी शो पवित्र रिश्ता से काफी मशहूर हुए थे। उन्हें इस सीरियल से काफी पहचान मिली थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में जगह बनाई। जिसमें भी वह काफी ऊंचाइयों पर पहुंचे। उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में नजर आए। उनकी लास्ट फिल्म ‘दिल बेचारा’ थी, जो उनके जाने के बाद रिलीज हुई। उनके फैंस को उस समय काफी दुख पहुंचा था। हर कोई हर फिल्म को देखकर भावुक हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *