दिल्ली (एकता): बाॅलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। दरअसल वह इन दिनों फैमिली वेकेशन पर निकली हैं। बता दें कि वह पति निक जोनस और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकली हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रियंका-निक अपनी बेटी के साथ खूबसूरत पलों को बिता रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फैमिली वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। अभिनेत्री अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ ट्रिप को काफी एन्जॉय कर रही हैं।

बता दें कि उनका परिवार इस ट्रिप का आनंद ले रहा है। खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कार, फ्लाइट में नहीं बल्कि ट्रेन में ट्रिप पर निकले हैं। वह सभी सफर को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने ब्लू कैप पहनी हुई थी और निक ने ब्लू कलर का को-ऑर्ड शर्ट और शॉट्स पहना हुआ था। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मालती की बेबी पूल में मस्ती करते कई तस्वीरें शेयर की। वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी ट्रेन के सफर का लुत्फ उठातीं नजर आई। वह काफी मस्ती कर रही थी।

मालती वाइट रंग के फ्रॉक में सुंदर लग रही थी। इसके साथ ही प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस भी ट्रिप में नजर आए। इन मनमोहक फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “मैजिक #फैमिली।” बता दें कि बेटी मालती अपने पापा और दादा के साथ नजर आई। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती जनवरी, 2022 में सरोगेसी से पैदा हुई थीं। प्रियंका की बेटी मालती पूरे 1 साल की हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि 13 जून 2023 को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी मालती मैरी के साथ फोटो पोस्ट की थी। फिलहाल अभिनेत्री अपने अगले प्रोजेक्ट ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ पर काम कर रही हैं।
