दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के तीखे तेवर ने लोगों के पसीने छुड़ा कर रख दिए। बता दें कि राजधानी के कई इलाकों में पारा 44 के करीब पहुंचा। मीडिया सूत्रों के अनुसार गर्मी से लोगों को राहत जल्द ही मिलने वाली है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार 15 से 19 जून तक हल्की बारिश व तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को अधिकतम पारा 44 डिग्री से ऊपर पहुंचा।
बता दें कि इस सीजन में दूसरी बार इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले 10 जून को ऐसी गर्मी महसूस की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 41 रहेगा। इसके बाद 15 जून से फिर पारे में गिरावट दर्ज होगी। अब एक हफ्ते तक मौसम बदलता रहेगा। जिससे राजधानी के लोगों को राहत मिलेगी।