दिल्ली (एकता): केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में खास मुद्दे पर मुलाकात की। बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर भी बातचीत की। मीडिया सूत्रों के अनुसार इसके अलावा नितिन गडकरी और दुष्यंत चौटाला के बीच कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बता दें कि इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे। ये मुलाकात नितिन गडकरी के आवास पर की गई। जानकारी के मुताबिक हरियाणा की विभिन्न सड़क विकास परियोजनाओं पर मुख्य रूप से दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि पहला एलिवेटेड टनल रोड वाया फरीदाबाद पर बनेगा और दूसरा हिसार-दिल्ली हाईवे के बीच रोड का नेशनल हाईवे बनाकर विकास किया जाएगा।