दिल्ली (एकता): सारा अली खान एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री है। बॉलीवुड में इन दिनों सारा अली खान और विक्की कौशल सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दोनों सितारों को फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के लिए काफी प्यार मिल रहा है। फैंस उनकी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ शुरुआत से ही काफी शानदार रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने 12वें दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी को उनके फैंस ने काफी पसंद किया।

बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन 5 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया था। फिल्म की कुल कमाई 58.75 करोड़ रुपए पार कर गई है। लेकिन अब फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। दरअसल ‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म को टक्कर देने ‘आदिपुरुष’ आ रही है। जिसमें प्रभास और कृति सेनन लीड रोल में है। ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने के साथ ही ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ की कमाई पर गिरावट आ सकती है। हालांकि ये फिल्म हिट लिस्ट की शामिल हो चुकी है।

‘आदिपुरुष’ फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आदिपुरुष ओपनिंग डे के लिए अब तक लाखों टिकट बेच चुकी है। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन के अलावा देवदत्त नागे और सनी सिंह भी हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि प्रभास बाहुबली का भी इस बार रिकॉर्ड तोड़कर रहेंगे। अब देखना होगा कि ये फिल्म कितनी कमाई करती है।
