Tiger Shroff ने खास अंदाज में दिशा पटानी को किया Birthday Wish, शेयर की प्यारी तस्वीर

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की बागी गर्ल दिशा पाटनी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह अपनी खूबसूरती और बोल्ड अवतार से सुर्खियों में बनी रहती है। उनके ग्लैमर अवतार के लाखों फैंस हैं। आज अभिनेत्री दिशा पाटनी का 31वां बर्थडे है। एक्टर टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में विश की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर कुछ खास लाइन लिखी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अफेयर की खबरें पहले सामने आई थी। हालांकि दोनों कपल ने कहा था कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। आज एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अभिनेत्री के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। श्रॉफ का एक्ट्रैस दिशा के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आपका आगे आने वाला समय बहुत अच्छा हो, अपनी हंसी, प्यार को बढ़ाते रहिए, हैप्पी बर्थडे दिशा। बता दें कि उनकी ये तस्वीर किसी थिएटर में फिल्म प्रमोशन की हैं। तस्वीर में पीछे लोग नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दिशा कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी। गौरतलब है कि टाइगर और दिशा पहली म्यूजिक वीडियो बेफिक्रा में मिले थे। इसके बाद दोनों ने फिल्म बागी 2 में काम किया। वहीं दूसरी ओर एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा काफी क्लोज हैं। उन्होंने भी अभिनेत्री के जन्मदिन पर विश की और लिशा- हैप्पी बर्थडे दिशू, मेरी सबसे फेवरेट शॉपिंग पार्टनर। वहीं अभिनेत्री ने भी उनकी विश का जवाब देते हुए लिखा- I Love You my aunty…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *