दिल्ली (एकता): एक्टर धर्मेंद्र बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। उनकी काफी फिल्में हिट भी रहीं। उनकी बॉलीवुड दुनिया में काफी पहचान बनी हुई है। अभिनेता ने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनके घर पर शादी की तैयारियां चल रही हैं। जिसको लेकर चहल-पहल चल रही है।
View this post on Instagram
बता दें कि यह शादी धर्मेंद्र के पोते करण देओल की होने जा रही है। लेकिन शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में धर्मेंद्र शामिल नहीं हो सकते। जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र ने कहा कि बच्चों को थोड़ी मस्ती करने देते हैं। मेरे आसपास होने से वो थोड़ा झिझकेंगे। मैं नहीं चाहता कि वो कोई अपनी शादी को एंजॉय न करें। बता दें कि पोते करण देओल की शादी 18 जून को होने वाली है। वह दृशा आचार्य संग शादी करने जा रहे हैं। वहीं फिल्म Gadar 2 की रिलीज से पहले ही सनी देओल अपने बेटे के सिर पर सेहरा सजाएंगे। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

जानकारी के मुताबिक जब करण का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था तो धर्मेंद्र ने ही फिल्म का नाम पल पल दिल के पास रखने को बोला था। हालांकि करण भी अपने दादाजी धर्मेंद्र संग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उनके बीच रिश्ता काफी गहरा है। वहीं दूसरी तरफ इस शाही शादी में कई दिग्गज सितारे शिरकत करेंगे। जिसको लेकर मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी है। अभिताभ बच्चन से लेकर बड़े सितारे शादी का हिस्सा बनेंगे।
