दिल्ली (एकता): दिल्लीवासी पहली बार तपती गर्मी से परेशान हो रहे हैं। इस बार राजधानी में गर्मी का सितम लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रहा है। मंगलवार को दिन के दौरान तेज हवाओं के साथ राजधानी में आसमान साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। 15 और 16 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी के आसपास के इलाकों में बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। खास बात यह है कि अरब सागर में बढ़ रहे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव के कारण गुरुवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार के बाद मौसम खराब रह सकता है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। इससे तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी रही। गौरतलब है कि चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव का सामना हर राज्य को करना पड़ सकता है। लोगों को संभलकर रहने की चेतावनी जारी की गई है।