दिल्ली (एकता): दिल्ली के अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि सभी के पानी के बिलों को दो कैटेगिरी में बांट गया है। केजरीवाल सरकार वन टाइम सेटलमेंट योजना लेकर आ रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह योजना 1 अगस्त 2023 से शुरू होगी। जो कि 3 महीने तक चलेगी। जिसके चलते अब जनता 1 अगस्त के बाद से ही सही समय पर पानी का बिल जमा करें।
बता दें कि ये योजना इसलिए बनाई गई क्योंकि कई लोगों के पानी के मीटर के बिल ज्यादा आ रहे हैं। कई की रीडिंग नहीं हो पा रही है। लोगों को गलत बिल भेजे गए। जिन लोगों के गलत बिल आए हैं, वे इस योजना का फायदा ले सकते हैं। जैसे ही बिल ठीक होंगे 7 लाख जनता के पानी के बिल जीरो हो जाएंगे।