दिल्ली (एकता): काजोल बॉलीवुड जगत की जानी-मानी अभिनेत्री। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिंदी हिट फिल्मों में काम किया। आज भी उनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। फिलहाल काजोल ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर कदम रखा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस बहुत जल्द वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के जरिए ओटीटी पर कदम रखने जा रही है। जिसको लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि अभिनेत्री को वेब सीरीज में देखकर हर कोई हैरान रह गया।

जानकारी के मुताबिक अब अभिनेत्री वेब सीरीज में कमाल दिखाएगी। हालांकि अभिनेत्री काजोल की वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ का ट्रेलर भी रिलीज किया गया। आपको जानकर खुशी होगी कि इस सीरीज में अभिनेत्री को एक वकील का रोल मिला है। वह अब वकील के किरदार में अपनी भूमिका निभाएगी। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में वह अपनी जिंदगी से काफी मुसीबतों से लड़ती है। खास बात यह है कि इस वेब सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है- ‘परीक्षा जितनी कठिन होगी, वापसी उतनी ही कठिन होगी..’। अब ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह काफी एक्साइटेड हैं।
View this post on Instagram
काजोल को आखिरी बार फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में देखा गया
गौरतलब है कि काजोल आखिरी बार फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में नजर आई थी।
