दिल्ली (एकता): दिल्ली एम्स में मरीजों के लिए खुशखबरी है। अब मरीजों को इंप्लांट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को सस्ते दामों पर इंप्लांट मिलने की सुविधा शुरू हो गई है। अब मरीज दवाओं के साथ हड्डियों की सर्जरी के लिए इंप्लांट खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं एम्स में नए ओपीडी ब्लॉक में अमृत फार्मेसी का दूसरा स्टोर शुरू होगा। जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। क्योंकि इससे पहले मरीजों का जमावड़ा लगा रहता था। उन्हें इलाज करवाने के लिए काफी पैदल चलना पड़ता था। अमृत फार्मेसी स्टोर की संचालक के साथ समझौता किया गया। बता दें कि एम्स में 10 हजार से ज्यादा मरीजों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है।
AIIMS में मरीजों के लिए राहत भरी खबर, अब सस्ते दामों पर मिलेंगे सस्ते इंप्लांट
Leave a comment