दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी में सोमवार सुबह हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि राजधानी में चुभती गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में उत्तर-पश्चिम व पश्चिम दिशाओं से 16-20 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चली। दिल्ली का तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून तक दिल्ली में पारा 40 से 41 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। 15 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को चली हवा से थोड़ी गिरावट दर्ज हुई है।