Shah Rukh के फैंस ने ‘मन्नत’ के बाहर रचा इतिहास, Bollywood के किंग खान ने दिया अपना सिग्नेचर पोज

admin

दिल्ली (एकता): शाहरुख खान को बॉलीवुड के किंग खान से पुकारा जाता है। शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। उनकी करोड़ों फैन फॉलोविंग हैं। हाल ही में शाहरुख खान के ‘मन्नत’ के बाहर कुछ ऐसा देखने को मिला कि बॉलीवुड के किंग खान भी हैरान रह गए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ‘मन्नत’ के बाहर सैकड़ों फैंस का तांता लग गया। इस बार शाहरुख और उनके 300 फैंस ने मिलकर गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सैकड़ों फैंस ने मिलकर उनका आइकॉनिक पोज यानि कि बाहें फैलाने वाला सिग्नेचर स्टेप किया। जैसे ही शाहरुख उनको सरप्राइज देने के लिए अपने घर मनन्त की बालकानी में आए तो सबको हैरान रह गए। किंग खान ने उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। साथ ही शाहरुख खान को अपने फैंस को फ्लाइंग किस करते हुए और बाहें फैलाकर आइकॉनिक पोज को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। वह इस समय काफी खुश नजर आ रहे थे।

बता दें कि शाहरुख खान की दीवानगी काफी है। हर रोज उनके फैंस मन्नत के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। उनके घर के बाहर आए दिन जमावड़ा लगा रहता है। गौरतलब है कि शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म ‘पठान’ में देखा गया। हालांकि शाहरुख ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उनकी फइल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की। इतना ही कई रिकॉर्ड तोड़े। बताया जा रहा है कि अब किंग खान फिल्म ‘जवान’ में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनका लुक देखने लायक होगा। जोकि फैंस को काफी पसंद आने वाला है। हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी अभी फैंस को इंतजार करना पड़ेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *