दिल्ली-NCR में बारिश के बाद भी नहीं मिली भीषण गर्मी से राहत, पारा 44 डिग्री के पार, लोग बेहाल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में अप्रैल और मई के महीने में जितनी लोगों को ठंड से राहत मिली उतनी ही अब गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। जून का महीना लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। गर्मी से हर कोई परेशान है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को राजधानी का पारा 41.8 डिग्री था। रविवार यानि आज पारा 44 डिग्री पार पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में अभी तीन दिन तक लोगों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। रातभर हुई बारिश से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

जानकारी के मुताबिक एनसीआर में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। तापमान 44.3 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सप्ताह भर गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं 15 व 16 जून को 40 डिग्री तक पारा रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। विभाग ने रविवार को बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *