‘ये रिश्ता…’ की ‘नायरा’ ने ग्रीन हाई स्लिट गाउन में दिखाया अपना बोल्ड लुक, तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

admin

दिल्ली (एकता): टीवी की ‘नायरा’ बनकर फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्टर शिवांगी जोशी कुछ समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक शिवांगी जोशी अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई फोटोज पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने ग्रीन हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। 25 की उम्र में भी वह सभी अभिनेत्रियों को पीछए छोड़ रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी दिलकश तस्वीरें पोस्ट करने वाली नायरा अपने दोस्तों के साथ नजर आती है। शिवांगी जोशी ग्रीन स्लिट गाउन में काफी बोल्ड अवतार में नजर आई। उन्होंने कई तस्वीरों को अलग-अलग पोज में पोस्ट किया। फैंस ने उनकी तस्वीरों पर काफी कमेंट्स किए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उनका एक लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। उसका नाम ‘बारिश आई है’ है। इस वीडियो में वह ‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस 16’ फेम अंकित गुप्ता के साथ नजर आएगी। कभी नजरें झुकाते हुए तो कभी खुद को संवारती हुई नजर आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों में आपकी नायरा बहुत स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, इनको देखकर फैन्स भी आहें भर रहे हैं। उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। गौरतलब है कि शिवांगी जोशी ने अपने करियर में काफी मेहनत की। उन्होंने कई सीरियलों में काम किया। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बालिक वधू’ जैसे कई सीरियल में अपनी अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि शिवांगी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आई थी। उनके इंस्टाग्राम पर 8.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उसे घूमना-फिरना काफई अच्छा लगता है। वह कभी मालदीव में और कभी पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में सैर-सपाटा करती नजर आई। शिवांगी जोशी एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट में काफी सुंदर लगती हैं। वह देहरादून की रहने वाली है। उसने अपने करियर की शुरुआत टीवी के सीरियल “बेगुसराय” में लीड रोल निभाकर की। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” से नई पहचान मिली।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *