दिल्ली की भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 40 के पार पहुंचा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। लोग घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए हैं। इस उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार तापमान 40.5 डिग्री से पार जा चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 दिन तक ऐसा ही तापमान का हाल रहेगा। मौसम के करवट बदलने की कोई उम्मीद नहीं जताई है। फिलहाल राजधानी वासियों को चुभती गर्मी को झेलना ही पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक  न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को धूप निकलने के साथ ही शहर में गर्मी शुरू हो गई। हालांकि शाम को कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे। पीतमपुरा का 42.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान जताया गया है। कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने से साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *