टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने गर्लफ्रेंड रचना से रचाई शादी, कई भारतीय खिलाड़ियों ने की शिरकत

admin

दिल्ली (एकता): टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आखिरकार गर्लफ्रेंड रचना कृष्णा संग शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि तेज गेंदबाज ने 8 जून को शादी की। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी शादी में तमाम खिलाड़ियों ने शिरकत की। बताया जा रहा है कि 8 जून को पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की सभी रस्में निभाई गई। जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध कृष्णा की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। दोनों कपल शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। शादी में पहुंचे खिलाड़ियों ने उन्हें आशीर्वाद देकर प्यार लुटाया।

जानकारी के मुताबिक मयंक अग्रवाल की पत्नी भी तेज गेंदबाज की शादी में पहुंची। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे कृष्णा की पत्नी रचना के बारे में किसी को इतना कुछ पता नहीं है। दरअसल उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट रखा है। हालांकि रचना एक बिजनेस वीमेन हैं और वह एडटेक बिजनेस का काम करती हैं। शादी में दोनों को ट्रेडिशनल कपड़ों में देखा गया। फैंस को उनकी शादी की तस्वीरें काफी पसंद आई।

गौरतलब है कि इससे पहले कपल की 6 जून को सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। दोनों कपल सगाई में भई काफी खूबसूरत दिख रहे थे। आईपीएल के इस सीजन में इस बार कृष्णा बैक इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए। हालांकि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए काफी अहम भूमिका अदा की थी। प्रसिद्ध ने अब तक 51 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने काफी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *