एयरपोर्ट पर Malaika Arora का कूल और Dashing Look देख दिल हारे फैंस, देखें खूबसूरत तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा मॉडल और टेलीविजन हस्ती हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत से मुकाम हासिल किया। मलाइका उन अभिनेत्रियों में से हैं। जिन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को कभी भी अपने स्टाइल के आड़े नहीं आने दिया। बता दें कि वह अकसर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उनका ड्रेसिंग सेंस देख फैंस दिल हार बैठे। बता दें कि मलाइका एयरपोर्ट पर काफी खूल लुक में नजर आई। उनकी एक्सक्लूजिव तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वह किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एयरपोर्ट पर वह कूल एंड कंफर्टेबल लुक में नजर आई। जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा व्हाइट एंड ब्लू लुक में दिखी। उन्होंने साइज शर्ट के साथ लूज डेनिम पैंट्स पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। उनका लुक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इतना ही उन्होंने स्नीकर्स कैरी किए हुए थे। वह ब्लैक कलर के सनग्लासेस पहने नजर दिखी।

मलाइका ने एक ब्लैक हैंड वॉलेट भी कैरी किया हुआ था। वहीं उन्होंने पैपराजी को कई बोल्ड पोज दिए। जिनसे फैंस की नजरें नहीं हट रही थी। हालांकि उन्होंने फैंस को जाते-जाते बाय भी बोला। बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा जयपुर के लिए निकली हैं। जहां वह एक नेशनल डायनेमिक अवॉर्ड्स में बतौर चीफ गेस्ट की भूमिका निभाएगी। इस प्रोग्राम में उनके साथ सुनील शेट्टी भी शिरकत कर सकते हैं। बता दें कि वह अकसर ऐसे चीफ गेस्ट कार्यक्रम में शिरकत करती रहती हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *