दिल्ली (एकता): अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे हैंसम एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी पहचान बनाई हुई है। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार शाहिद कपूर ने अपना एक आलीशान घर खरीदा है। जो कि मुंबई के वर्ली में स्थित है। वह काफी टाइम से इस घर में शिफ्ट हुए हैं। अभिनेता का घर किसी सपनों के आशियाने से कम नहीं हैं। उनके नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनका घर अंदर से बिल्कुल महल जैसा दिखाई देता है। हालांकि घर की तस्वीरें शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

फैंस उनके घर को देखकर काफई कमेंट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घर का हर एक कोना खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। घर में महंगे इंटीरियर और मॉर्डन फर्नीचर हैं।
View this post on Instagram
खास बात यह है कि उनका यह अपार्टमेंट 8,625 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। जिसकी करोड़ों की कीमत है। वहीं दूसरी ओर जब बालकनी में खड़े होते है तो सी लिंक का खूबसूरत नजारा दिखता है। इस घर में काफी सारी बालकनियां हैं। अभिनेता के घर का लिविंग एरिया भी काफी सुंदर है। दीवारों पर महंगी पेंटिंग्स लगी हुई हैं। घर में एक तस्वीर में पैर के आकार की एक बड़ा शो पैनल रखा हुआ है। जो इंटरनेट पर काफी लोगों का दिल जीत रहा है। मीरा ने अपने नए घर से मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखाया है। इतना ही नहीं घर को लाइटिंग फीचर्स के साथ सजाया गया है।
View this post on Instagram
बता दें कि शाहिद की पत्नी मीरा को पियानों बजाने का काफी शौक है। उन्होंने घर में एक स्पेस पियानो के लिए रखा है। वह अकसर खाली समय में यहां बैठकर टाइम व्यतीत करते हैं। गौरतलब है कि मीरा और शाहिद ने कुछ साल पहले 2015 में शादी की थी। उन्होंने अरेंज्ड मैरिज की थी। उनके दो बच्चे बेटी मीशा कपूर और बेटा जैन कपूर। मीरा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।
