दिल्ली (एकता): इंडिया में इस बार 71वां मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इवेंट का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि यह मिस वर्ल्ड इवेंट करीब 27 साल बाद हो रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारत में हाल ही में मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने यह जानकारी दी।

जूलिया ने कहा कि मुझे इस बात की काफी खुशी हो रही है कि इस बार 71वां मिस वर्ल्ड का फिनाले भारत में होने जा रहा है। क्योंकि भारत से मेरा कुछ ज्यादा ही लगाव है। जिसके चलते मैं इस बात से काफी खुश हूं। उसने कहा कि 30 साल पहले जब मैं भारत आई थी तो मेरा यहां मन लग गया था। वहीं साल 2022 में मिस वर्ल्ड की विनर रही कैरोलीना बिएलावस्का ने कहा कि इस बात की मुझे काफी खुशी है। वह इस इवेंट का स्वागत करने के लिए तैयार है।

बता दें कि इस 71वें मिस वर्ल्ड इवेंट में 130 से ज्यादा देशों की सुंदरियां शामिल होंगी। जो इस इवेंट में अपनी किस्मत आजमाएंगी। बताया जा रहा है कि ये इवेंट इसी साल नवंबर या दिसंबर में होगा। हालांकि ये इवेंट साल काफी साल पहले भारत में हुआ था। 1996 में मिस वर्ल्ड इवेंट आयोजित किया गया। गौरतलब है कि भारत में अब तक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, डायना हेडन, युक्ता मुखी, रीता फारिया प्रियंका चोपड़ा और साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। सूत्रों के अनुसार मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का ने गुरुवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। जहां उनकी इवेंट को लेकर बातचीत भी हुई।
