दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट होने के साथ-साथ राजा हिंदुस्तानी को-एक्टर आमिर खान उसूलों का बहुत ख्याल रखते हैं। आमिर खान इंडस्ट्री के फेमस खान में से एक हैं। हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दिनों कॉमेडी शो ‘ द कपिल शर्मा शो’ में जज की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के घर पर मौजूद हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कपिल ने आमिर खान के घर पर गजल से महफिल जमा रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर उनकी गजल सुनकर झूम रहे हैं। ये नजारा काफी देखने लायक है। ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। कपिल शर्मा अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं। गुलाम अली की गजत ‘हंगामा है क्यों’ गाते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर उनका ताली बजाकर हौसला बढ़ा रहे हैं। ऐसे ही कपिल ने कई गाने गाकर महफिल को रंगीन बनाया।
View this post on Instagram
आमिर और कपिल का अर्चना ने किया धन्यवाद
अर्चना पूरन सिंह ने कैप्शन में लिखा, “इस प्यारी शाम के लिए एक बड़ा धन्यवाद कहती हूं,” हम सब तुम्हारे घर पर थे, आमिर! तुम अब पहले से कहीं ज्यादा मजाकिया हो … हर समय सदाबहार पसंदीदा गाने के लिए कपिल शर्मा को थैंक्यू … “हंगामा है क्यूं …थोड़ीसी जो पी ली है.”!
View this post on Instagram
आमिर खान के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शेयर की तस्वीर
गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ एक तस्वीर साझा की। जिसमें कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी भी साथ हैं। तस्वीर में तीनों काफी सुंदर दिख रहे हैं। इस दौपान पतिल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “शानदार शाम, खूबसूरत हॉस्पिटैलिटी, प्यार, हंसी, संगीत के लिए थैंक्यू किया।
