बॉलीवुड एक्ट्रेस Sara Ali Khan एक बार फिर सुर्खियों में, शादी करने पर तोड़ी चुप्पी !

admin

दिल्ली (एकता): सारा अली खान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने अपनी मेहनत से करियर में मुकाम हासिल किया। हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। फैंस को फिल्म काफी पसंद आई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार खबरें सामने आ रही हैं कि सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। सारा ने अपनी दादी की तरह क्रिकेटर से शादी करने की बात पर रिएक्ट किया। बता दें कि सारा की दादी शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। जब सारा को एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह भी अपनी दादी की तरह क्रिकेटर से शादी करेंगी तो इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि उनके लिए प्रोफेशन मायने नहीं रखता।

सारा अली खान ने कहा कि जिससे मैं शादी करूंगी वो इंसान क्रिकेटर या बिजनेसमैन कोई भी हो सकता है। लेकिन उसकी मुझसे मेंटली मैच करनी चाहिए। हालांकि वह शुभमन गिल को डेट कर रही थी। उन्हें शुभमन गिल के साथ डिनर पर एक साथ देखा भी गया था।

गौरतलब है कि सारा अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में सारा के साथ विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए। फिल्म में दोनों के रोल फैंस को काफी पसंद आए। बता दें कि सारा अली खान ने ‘केदारनाथ’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्मों के साथ अपनी पहचान बनाई। उनकी फिल्में ‘लव आज कल’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘अतरंगी रे’ ने भी काफी अच्छी कमाई की। वह हर फिल्म में अलग रोल और अंदाज में नजर आई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *