दिल्ली (एकता): फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ फेम बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली सहगल ने बिजनेसमैन आशीष संग शादी रचाई। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थी। आखिरकार दोनों कपल 7 जून को शादी के बंधन में बंधे। बिजनेसमैन आशीष और सोनाली सहगल की शादी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन भई शादी में मौजूद रहे। सोनाली की शादी में उनकी दोस्त और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी भी शामिल पहुंची। जिन्होंने व्हाइट लहंगा कैरी किया था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कपल की शादी पूरे रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में हुई। अभिनेत्री सोनाली अपनी शादी में पिंक और सिल्वर कलर की हैवी साड़ी में काफी सुंदर दिख रही थी। उन्होंने साड़ी के साथ डायमंड नेकलेस और माथे पर एक प्यारा सा टीका लगाया हुआ है। दुल्हन के इस जोड़े में वह काफी खूबसूरत दिखी। उन्होंने मैचिंग चूड़ा और एक कलर जैसे कलीरे डाले हुए हैं। किसी की भी अभिनेत्री से नजर नहीं हटी। सभी लोग उसकी तारीफ करते नजर आए। सभी सितारों ने जोड़े को आशीर्वाद दिया।

दूल्हे आशीष ने ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ पिंक पगड़ी पहनी, जिसमें वह काफी हैडसम लग रहे हैं। सोनाली ने अपनी शादी की सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उसने गुरुद्वारे में फेरे लेते हुए तस्वीरें और वीडियो भी अपलोड की। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली सहगल का डॉगी शादी में चर्चा का विषय रहा। उसने भी पिंक ड्रेस पहनी हुई थी। सभी की नजरें उनके डॉगी पर भी टिकी हुई थी।

गौरतलब है कि सोनाली ने लव रंजन की 2011 की हिट मूवी ‘प्यार का पंचनामा’ से सुर्खियों में आई। उसने ‘वेडिंग पुलाव’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘हाईजैक’ जैसी फिल्मों में काम कर फिल्म जगत में अपनी काफी पहचान बनाई। इतना ही नहीं सोनाली सहग वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है। उनके कई म्यूजिक वीडियो देखे जा चुके हैं। वह कई गानों में भी शिरकत कर चुकी है। उसने अपने मेहनत से अपने करियर में मकाम हासिल किया है।
