दिल्ली (एकता): भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की हाल ही में सगाई हुई है। जिसकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस तस्वीर में वह अपनी मंगेतर के साथ गले में हाथ डालकर बैठे दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों हल्दी में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी सगाई के समारोह में ऑरेंज रंग का कुर्ता और वाइट रंग का पायजामा पहना हुआ है, जबिक उनकी मंगेतर ने भी येलो रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है। दोनों कपल अपनी सगाई पर काफी सुंदर दिखे। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मैच में भारतीय टीम 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। इस सीज़न कृष्णा स्ट्रेस फैक्टर के चलते आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। दरअसल उन्हें चोट लगी थी, जिसके चलते वो टूर्नामेंट से दूर रहे। वहीं पिछले सीजन उन्होंने राजस्थान के लिए अच्छा खेला था। खास बात यह है कि कृष्णा ने राजस्थान के लिए 17 मैच खेले थे। अगर हम उनके करियर की बात करें तो कृष्णा ने अपने करियर में करीब 51 मैच खेले हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.92 की रही। 2021 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू वनडे के जरिए किया था। इस दौरान उन्होंने 2 बार एक पारियों में 4-4 विकेट लिए।
