दिल्ली (एकता): देश के बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट यानि एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 जारी की गई है। जिसमें दिल्ली के एम्स का नाम सबसे टॉप पर है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगर बात मेडिकल कॉलेजों की हो तो इस बार लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली एम्स का नाम है। खास बात यह है कि एम्स दिल्ली ने इस बार 94.32 का स्कोर हासिल किया। पिछले साल 91.06 पर पहला स्थान हासिल किया था। बता दें कि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नई दिल्ली ने बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।
बता दें कि इस कॉलेज को एनआईआरएफ रैंकिंग मिली। दूसरे स्थान पर बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ का नाम शामिल है। ऐसे ही 50 मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली से सात संस्थान रहे। दिल्ली के चार मेडिकल संस्थानों में एम्स के अलावा आईएलबीएस, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, जामिया हमदर्द, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल शामिल हैं।