जानिए कब से शुरू हो रहा रियलिटी शो Big Boss OTT 2, प्रोमो वीडियो में डांस करते आए नजर Salman Khan

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भारत के सबसे लोकप्रिय हिंदी फिल्म अभिनेताओं में से एक हैं। वह कड़ी मेहनत से अपने मुकाम पर पहुंचे। सलमान खान ने टीवी जगत की दुनिया में कदम रखते ही सफलता हासिल की। उनके सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में सलमान खान ने Bigg Boss OTT 2 का प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें वह होस्ट करेंगे। इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के दिलचस्प प्रोमो वीडियो में उन्होंने शो की तारीख बताई है। उन्होंने बताया कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ का दूसरा सीजन 17 जून से शुरू होगा।

सलमान खान स्टेज पर जमकर डांस करते नजर आए। ये शो 17 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम करेगा और इसे हर कोई फ्री में देख सकेगा। इस प्रोमो वीडियो की सभी दर्शकों ने तारीफ भी की। जानकारी के मुताबिक ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ शो की कंटेस्टेंट्स  लिस्ट में हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे शामिल हैं। शो के 3 महीने से अधिक चलने की उम्मीद जताई जा रही है। शो में काफी चीजें देखने को मिलेगी। शो में काफी कुछ देखने लायक होगा। इसमें एक वीआईपी रूम भी बनाया गया है।


शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलने वाले हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी ‘ के पिछले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था लेकिन अब सलमान खान खुद होस्ट करेंगे। बता दें कि सलमान खान आज किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके बिग बॉस के काफी सीजन हुए। हर किसी का ये शो फेवरेट रहा है। देश के काफी लोग इस शो को काफई प्यार देते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *