40 डिग्री के पार पहुंचेगा दिल्ली का पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में जून का महीना आते ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। लोगों को आने वाले दिनों में परेशानी होने वाली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार करीब एक हफ्ते तक मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभआग का कहना है कि 7 जून से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। इसी बीच 9 जून से धूल भरी तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना हैं। 11 जून तक मौसम गर्म ही रहेगा।

बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37.8 डिग्री पहुंचा। कई जगहों पर 40 डिग्री पार कर गया। वहीं दूसरी ओर अगर बारिश होगी तो वह गर्मी से राहत नहीं दिलाएगी। बल्कि इसकी वजह से लोगों को उमस और सहनी पड़ेगी। 9, 15 और 18 जून को बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *