‘आदिपुरुष’ प्री-रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे ‘बाहुबली’ एक्टर Prabhas, देखें तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): एक्टर प्रभास साउथ इंडस्ट्री और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। बॉलीवुड की दुनिया में उनका नाम काफी चर्चा में रहता है। उन्होंने अपनी ‘बाहुबली’ फिल्म से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। उनकी एक्टिंग फैंस और दर्शकों को काफी पसंद है। हाल ही में ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम को पांच बजे तिरुपति बालाजी मंदिर में एक प्री-रिलीज इवेंट होगा। इसमें फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा। प्रभास ने आज तिरुपति बालाजी मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एक्टर प्रभास अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज में बिजी हैं। बता दें कि ये फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कृति सेनन, सैफ अली खान, देवदत्त नागे और सनी सिंह ने अहम रोल अदा किए हैं। लेकिन लोग प्रभास के किरदार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म की रिलीज से पहले पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। उनको सबका प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। ‘आदिपुरुष’ महाकाव्य रामायण का मॉर्डन एडेप्टेशन है। फिल्म में प्रभास राघव के रोल में हैं, जबकि कृति सेनन जानकी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी है। खास बात यह है कि फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में डब किया गया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म में सैफ अली खान ने लंकेश और देवदत्त नागे ने हनुमान जी का रोल अदा किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *