‘महाभारत’ में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले ‘गुफी पेंटल’ ने दुनिया को कहा अलविदा, सिनेमा जगत में शोक की लहर

admin

दिल्ली (एकता): सिनेमा जगत में एक और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले ‘गुफी पेंटल’ के नि+धन से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेता गूफी पेंटल काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी।

जानकारी के मुताबिक गुफी पेंटल ने अपने फैंस के दिल में काफी जगह बनाई थी। काफी लोगों को उनका किरदार पसंद था। लेकिन अफसोस है कि अब अभिनेता हमारे बीच नहीं रहे। पिछले काफी समय से वह कई बी+मारियों से जूझ रहे थे। गूफी पेंटल का हृदय गति रुक जाने से नि+धन हुआ। फैंस समेत सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धां+जलि दे रहे हैं। बता दें कि गुफी पेंटल का नि$धन सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। उनका हार्ट फेल हुआ था। पिछले 10 दिन से वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। सोमवार को उनका अंतिम सं&स्कार किया जाएगा।

फिल्मों से की थी गुफी पेंटल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत

जानकारी के मुताबिक गुफी पेंटल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की। खास बात यह है कि उन्हें ‘महाभारत’ के शकुनि मामा के रोल से पहचान मिली। उन्होंने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। वहीं फिल्मों में पेंटल ने ‘सुहाग’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’ और ‘दावा’ जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। उनके नि+धन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को झटका लगा है। हालांकि उनके फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *