दिल्ली (एकता): मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का नि+धन होने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बता दें कि अभिनेत्री का लंबी बी$मारी और उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण रविवार यानि 4 जून को नि+धन हुआ। उन्हें सांस की नली में संक्रमण था। मीडिया सूत्रों के अनुसार 94 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि सोमवार को सुलोचना लाटकर का अंतिम सं$स्कार किया जाएगा।

बता दें कि सुलोचना लाटकर के नि+धन पर अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के तमाम सिलेब्रिटीज ने भी शोक व्यक्त किया है। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री का इलाज मुंबई के सुश्रुषा अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि अभिनेत्री ने अपने अभिनय की हिंदी और मराठी फिल्मों में छाप छोड़ी है। सुलोचना लाटकर ने अधिकतर फिल्मों में मां का किरदार निभाया था। इसलिए उनका नाम ‘मां’ के किरदार के लिए मशहूर हो गया। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन की काफी फिल्मों में उन्होंने मां का रोल निभाया। पद्मश्री सम्मानित सुलोचना लाटकर ने 1940 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 300 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। उनकी हर फिल्म को फैंस पसंद करते थे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के नि+धन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
The passing of Sulochana Ji leaves a big void in the world of Indian cinema. Her unforgettable performances have enriched our culture and have endeared her to people across generations. Her cinematic legacy will live on through her works. Condolences to her family. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2023
अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम सिलेब्रिटीज ने ट्वीट कर जताया शोक
फिल्मों में मां का प्यार न्यौछावर करने वाली सुलोचना लाटकर के नि+धन पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने अपने ब्लॉग में सुलोचना लाटकर को याद कर उनके साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने लिखा, ‘हमने सिनेमा वर्ल्ड की एक और महान अभिनेत्री- सुलोजना जी को खो दिया…उन्होंने मेरी कई फिल्मों में प्यारी, दुलारी और ख्याल रखने वाली मां का किरदार निभाया था…वह काफी समय से बीमार थीं…और अब वह हम सबको छोड़ कर स्वर्ग सिधार गई हैं।’
धर्मेंद्र देओल ने भी शोक व्यक्त किया। ‘आए दिन बहार के’ में उन्होंने धर्मेंद की मां का किरदार निभाया था। इसी तरह कई फिल्मों में वह धर्मेंद्र देओल की मां बन चुकी हैं। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए धर्मेंद्र ने ट्वीट किया।
Bahut yaad aayengi …. unginnat filmon mein……ye meri Maa theyn🙏 pic.twitter.com/1y9sqq21LO
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 4, 2023
माधुरी दीक्षित ने भी ट्वीट कर लिखा कि सुलोचना ताई सिनेमा की सबसे पसंदीदा और शालीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। हर फिल्म में उनका अभिनय यादगार रहा। मुझे हमारी बातचीत याद आएगी। भारतीय सिनेमा में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
Sulochana Tai was one of the most loved and graceful actresses cinema has seen. My favourite film of hers will always be Sangate Aika. Her performance in every film was memorable. I will miss our conversations may you rest in peace. Your contribution to Indian cinema will always…
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) June 4, 2023