दिल्ली (एकता): टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम ‘अक्षरा’ यानी प्रणाली राठौड़ सबसे फेमस सेलिब्रिटी में से एक हैं। इस शो में अक्षरा बिड़ला का रोल निभाने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। बता दें कि ये सीरियल सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला है। जहां दर्शकों का अपार प्यार मिला। एक्ट्रेस राजन शाही के शो से मिली सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में प्रणाली राठौड़ ने एक लग्जरी गाड़ी खरीदी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रणाली की बड़ी बहन रुचि राठौड़ ने न्यू कार के साथ अपनी बहन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई दी है।

बता दें कि इस तस्वीर में प्रणाली राठौड़ काफी कूल नजर आ रही है। उसने रिप्ड डेनिम और काला फिटेड टॉप पहना हुआ है। साथ ही कार के सामने पोज दिया है। सूत्रों के अनुसार टीवी अभिनेत्री ने ब्लैक कलर की एक टाटा हैरियर खरीदी है। गाड़ी की कीमत 15 से 25 लाख रुपए के बीच है। अभिनेत्री ने एक वीडियो पर वीडियो और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपने परिवार के साथ नई कार के लिए पूजा करते हुए दिख रही हैं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी नई कार की फोटो शेयर की है। अभिनेत्री सीरियल में हर्षद चोपड़ा के साथ अपना रोल निभा रही हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। काफी लोग उनकी जोड़ी को पसंद करते हैं। दोनों को उनके फैंस ‘अभिरा’ कहकर बुलाते हैं।

गौरतलब है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान और करण मेहरा ने अक्षरा और नैतिक बनकर इसमें लीड रोल निभाया था। उस समय से लेकर अब तक काफी लोग इस सीरियल को पसंद करते हैं। इसलिए ये सीरियल काफी समय से चल रहा है। इसके काफी सीजन आए। एक्टर बदले लेकिन लोगों का उत्साह फिर भी कम नहीं हुआ। आज भी कई लोग इस सीरियल को देखते हैं। नायरा और कार्तिक की जोड़ी घर-घर में मशहूर हुई थी। अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिमन्यु और अक्षरा का रोल करने वाले हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग हैं।
