दिल्ली (एकता): टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सुरभि ज्योति दुनियाभर में काफी मशहूर है। वह अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड अवतार से सबको हैरान कर देती है। 35 साल की सुरभि ज्योति टीवी के पर्दे पर भले सास-बहू बनकर दर्शकों को एंटरटेन करती है लेकिन असल जिंदगी में उनका कातिलाना अंदाज सबके होश उड़ा देता है। अभिनेत्री ने ‘कुबूल है’ में जोया का किरदार निभाकर अपनी छाप फैंस पर छोड़ी। हाल ही में सुरभि ज्योति ने समंदर किनारे कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। ज्योति पिछले कुछ समय से वेकेशन मोड में चल रही हैं। वह मालदीव में खूब मस्ती कर रही हैं। अलग-अलग जगह जाकर वह तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। इन तस्वीरों ने मालदीव का तापमान बढ़ा दिया है।
View this post on Instagram
बता दें कि वह पिछले दिनों क्रिस्टल डिसूजा और विशाल सिंह के साथ किसी आइलैंड में वेकेशन पर मौज-मस्ती कर रही थी। अब वह रित्विक धनजानी के साथ मालदीव का लुफ्त उठा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। फैंस उनके वीडियो और तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। साल 2012 में ‘कुबूल है’ सीरियल से उनको नई पहचान मिली। लोगों ने उनके रोल को काफी पसंद किया। उनकी धीरे-धीरे काफी फैन फोल्लोविंग बनी। उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी हासिल किए। एक सीरियल में सुरभि ने अलग-अलग रोल अदाकिए हैं। जानकारी के मुताबिक सुरभि ज्योति ने कई टीवी शोज को होस्ट्स भी किया। ‘तनहाइयां’, ‘इश्कबाज’, ‘कोई लौट के आया है’, ‘लव और धोखा’, ‘नागिन 3’ के बाद ये छोटे पर्दे पर नजर नहीं आईं। इन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि सुरभि ज्योति पंजाब के जालंधर की रहने वाली है। उसने अपने करियर की शुरुआत काफई मेहनत से की। उसने सबसे पहले रेडियो जॉकी से ही अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह कई पंजाबी फिल्मों में नजर आईं। पंजाबी टीवी सीरियल्स में काम किया। लेकिन उनकी किस्मत तब चमकी जब वह जोया फारूकी बनीं।
View this post on Instagram