दिल्ली वासियों को गर्मी से मिली राहत, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, जानें कल कैसा रहेगा तापमान

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली वासियों को एक बार फिर से गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ। बता दें कि रविवार को अचानक हुई बारिश से सबके चेहरे खिल उठे। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। जिससे राजधानी का तापमान बढ़ सकता है। धीरे-धीरे गर्मी से लोगों के पसीने छूटेंगे। बता दें कि शनिवार देर रात और तड़के तक बारिश की कोई संभावना नहीं थीं लेकिन अचानक सबह मौसम बदला और बारिश होने लगी।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री तक चला गया।  मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में सोमवार से ज्यादा बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। 5 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, 7 जून को 40 डिग्री और 9 जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अब लोगों को पसीने छुड़ाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *