मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद घर पहुंचे सिसोदिया

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ने के चलते कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद वह घर पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार सिसोदिया की पत्नी को से+हत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि सिसोदिया पुलिस हिरासत में ही अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कोर्ट ने शर्त रखी कि सिसोदिया अंतरिम जमानत के दौरान मीडिया से दूर रहेंगे। परिवार के लोगों के अलावा वह किसी अन्य शख्स से बात नहीं करेंगे। इतना ही नहीं वह मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि सिसोदिया ने पत्नी की खराब सेहत का हवाला देते हुए 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत की मांग की थी। लेकिन ईडी ने अंतरिम जमानत अर्जी का विरोध किया। वहीं दूसरी ओर जांच एजेंसी ने कहा कि सिसोदिया पुलिस की मौजदूगी में पत्नी से मुलाकात कर सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *