माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुई समर स्पेशल ट्रेन

admin

नई दिल्ली (एकता): माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल गर्मी की छुट्टियों में माता के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को खास सुविधा दी गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उत्तर रेलवे ने कटरा रूट पर तीन समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

बता दें कि यह ट्रेनें नई दिल्ली से कटरा और उधमपुर के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों का समय और दिन अलग-अलग होगा। दरअसल कटरा के लिए ट्रेन जून के हर शुक्रवार और शनिवार चलेगी और उधमपुर के लिए गुरुवार को चलेगी। अगर कोई यात्री किसी और जगह पर सफर करना चाहता है तो ये ट्रेन उनके लिए अच्छी साबित होगी। वहीं दूसरी ओर रेलवे ने ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इन ट्रेनों के चलने से भीड़ कम होगी और यात्रियों को अच्छी सीट मिलने में आसानी होगी।

खास बात यह है कि यह ट्रेन 2 जून यानि आज चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन रात 11.15 बजे पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11.25 बजे मां वैष्णो देवी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 3 जून से एक जुलाई तक हर शनिवार को चलेगी। नई दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल एक जून से शुरू हो चुकी है जो कि 29 जून तक गुरुवार तक चलेगी। इन ट्रेनों में यात्री सफर का आनंद ले सकते हैं। उन्हें खाने-पीने की चीजें ट्रेनों में ही उपलब्ध होगी। लेकिन उसका उन्हें अलग से चार्ज करना होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *