बेटी के जन्‍म के 6 महीने बाद बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु जिम में बहा रही पसीना, फिटनेस Video हुआ वायरल

admin

दिल्ली (एकता): बिपाशा बसु बॉलीवुड इंडस्ट्री की काफी जानी मानी अभिनेत्री है। वह एक मॉडल भी है। बिपाशा अपनी फिटनेस का काफी ख्‍याल रखती हैं लेकिन अभी प्रेग्‍नेंसी की वजह से उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है, जिसको अब वह कंट्रोल करने में जुटी हुई है। बता दें कि उन्होंने कई सारी हिंदी मूवीज में काम भी किया है। बिपाशा ने कई सारी तमिल, बंगाली, इंग्लिश और हिंदी मूवी में काम किया है। उन्होंने हॉरर मूवीज में भी काम किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार बिपाशा बसु उन एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं जिनकी परफेक्‍ट और टोंड बॉडी के लाखों दीवाने हैं। बिपाशा बसु ने टीवी सीरियल व फिल्मों के अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। बिपाशा को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत ही शौक था जिसे उन्होंने पूरा करके दिखाया। उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव भी आए लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बता दें कि बिपाशा बसु पिछले कई सालों से पर्दे से गायब है। साल 2018 में उनकी आखिरी फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ आई थीं।

बता दें कि बेटी को जन्‍म देने के कई महीनों बाद अब बिपाशा बसु ने अपनी बॉडी को फिट करना शुरू किया है। जी हां, 44 साल की बिपाशा ने लगभग 6 महीने पहले बेटी को जन्‍म दिया था। बिपाशा अब स्‍क्रैच से अपना ही एक स्‍ट्रॉन्‍ग वजर्न बनाने में लगी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें वह विगरस एक्‍सरसाइज रूटीन फॉलो कर रही है। उन्होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है ‘मम्‍मा डोंट कोलैप्‍स’।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


जानकारी के मुताबिक कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘देवी बासु सिंह’ रखा है। बिपाशा ने हैशटैग दिए हैं – लव युअरसेल्‍फ, मम्‍मा कैन डू इट, ट्रांसफॉर्म, पोस्‍ट प्रेग्‍नेंसी वेट लॉस जर्नी और नथिंग इज इंपॉसिबल। बिपाशा बसु प्रेग्‍नेंसी के बाद बहुत सावधानी से अपना वजन कम करने में लगी हुई है। वह धीरे-धीरे अपने वजन को कंट्रोल कर रही है। साथ ही एक घंटा सैर करती हैं। वह अपनी फिटनेस के अलावा कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी पर कंट्रोल कर रही है। प्रेग्‍नेंसी के बाद वजन घटाने के लिए बिपाशा हर तरह की एक्‍सरसाइज कर रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *