दिल्ली में ट्रैफिक से मिलेगी लोगों को राहत, नगर निगम ने उठा+या ये बड़ा क+दम

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में अब लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलने वाली है। लोगों को अब जाम की परेशानी झेलनी नहीं पड़ेगी। राजधानी में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। दिल्ली की नगर निगम अब पार्किंग स्थलों की संख्या में इजाफा कर रही है। जिससे लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार नगर निगम ने 65 पार्किंग स्थलों को बढ़ाने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक इन पार्किंग स्थलों के बनने से सड़कों पर वाहन खड़े होने से लोगों को राहत मिलेगी। राजधानी में सुरक्षित जगह पर कार लगाने की परेशानी रहती है। निगम के 385 अधिकृत पार्किंग स्थल हैं। काफी सड़कों पर अनधिकृत तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं। कई बड़े इलाके ऐसे भी हैं जहां पार्किंग स्थल है ही नहीं। जिससे लोगों को मार्किट जाने में परेशानी होती हैं। जाम से लोगों की हालत खराब रहती है। दिल्ली में पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाने की ज्यादा जरूरत है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *