जून महीने के पहले ही दिन दिल्ली वासियों को मिली खुशखबरी, कमर्शियल LPG गैस की कीमत घटी, अब देने होंगे इतने रुपए

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में जून महीने के पहले ही दिन लोगों को खुशखबरी मिली। बता दें कि गुरुवार सुबह उठते ही लोगों को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती होने की खबर मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार तेल कंपनियों ने एक जून को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। बता दें कि दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 1773 रुपए देने चुकाने होंगे। राजधानी में लोग पहले सिलेंडर के दाम 1856.50 रुपए चुकाते थे। सभी राज्यों में सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है।

आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दरअसल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक मार्च को कटौती की गई थी। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए है। जबकि डीजल 89.62 रुपए है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *