Bollywood Actress सोनाक्षी सिन्हा ने नए आलीशान घर की इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुकी है। वह इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। सोनाक्षी हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में समंदर किनारे आलीशान घर खरीदा है। जिसकी तस्वीरें उसने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। वह इन तस्वीरों में अपने घर को सजाने की कोशिश कर रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘दहाड़’ की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने इस सीरीज में सब-इंस्पेक्टर का रोल अदा किया है।

जानकारी के मुताबिक उनके रोल को फैंस के साथ-साथ हर किसी ने पसंद किया है। सब लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरें मुंबई में अपार्टमेंट से लुभावनी समंदर किनारे सीन की झलक भी देती हैं। अभिनेत्री ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें लिविंग रूम में सोफे, टेबल और बाकी फर्नीचर के सामान को ढका हुआ दिखाई दे रहा है। सोनाक्षी रूम में फर्नीचर के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आई। तस्वीरों में सोनाक्षी फर्नीचर के सामान को खोलने की कोशिश कर रही हैं।

बता दें कि अभिनेत्री सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा, ‘एडल्ट होना मुश्किल है। घर बनाना आसान नहीं है।’ सोनाक्षी अगली बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘काकुदा’ में दिखाई देंगी। सोनाक्षी सिन्‍हा हिन्‍दी फिल्‍म अभिनेत्री हैं। उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत सुपरस्‍टार सलमान खान के साथ की। सोनाक्षी सिन्‍हा शत्रुघ्न सिन्‍हा की बेटी है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *