दिल्ली (एकता): साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि एक के बाद कई सितारों की मौ+त से चारों तरफ शोक की लहर दौड़ रही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर हरीश पेंगन के नि+धन से सभी को झटका लगा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरीश पेंगन ने 49 साल की ही उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

जानकारी के मुताबिक हरीश पेंगन का 30 मई को नि+धन हुआ था। वह काफी समय से बी+मार चल रहे थे। दरअसल उनके लीवर में कुछ गंभीर सम+स्याएं थीं, जिनके इलाज के लिए वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। मई महीने में ही वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। बता दें कि हरीश पेंगन का लीवर ट्रांसप्लांट करना था। इसके लिए 30 लाख रुपयों की जरूरत थी। पेंगन की बहन और दोस्तों ने फंड इकट्ठा करना शुरू किया। इससे पहले कुछ होता उनकी हालत खराब होती चली गई। आखिरकार उन्होंने 30 मई को आखिरी सांस ली।
साउथ एक्टर की मौत से इंडस्ट्री में सन्नाटा पसरा हुआ है। उनके फैंस से लेकर सेलेब्स ने हरीश पेंगन को नम आंखों से श्रद्धां+जलि दी। हरीश पेंगन ने काफी फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘महेशिनते प्रथिकारम’, ‘हनी बी 2.5’, ‘जानेमन’, ‘जया जया जया जया हे’, ‘मिन्नल मुरली’ और ‘मिनल मुरली’ जैसी फिल्में की थीं। हरीश पेंगन काफी जाने माने एक्टर थे।