नई दिल्ली (एकता): अगर आप भी मेडिकल की पढ़ाई के लिए दाखिला ले रहे हैं तो आपके लिए यह खास खबर है। बता दें कि देश के मेडिकल कॉलेजों की भारत सरकार ने मान्यता र+द्द कर दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार देश के 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता र+द्द हो गई है, जबकि 150 कॉलेज अभी भी रडार पर हैं।
बता दें कि इन कॉलेजों में जांच के दौरान कई कमियां पाई गई। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे कई देशों के मेडिकल कॉलेजों की मान्यता र+द्द हो गई है। बता दें कि जिन कॉलेजों की मान्यता र+द्द की गई है, उनकी काफी समय से जांच चल रही थी। उसके बावजूद भी इन कॉलेजों में इंस्टालेशन, बायोमेट्रिक फैसिलिटी और इंस्पेक्शन में कमी देखी गई। वहीं सोचने वाली बात यह है कि 150 संस्थानों की मान्यता र+द्द करना देश के लिए एक संकट पैदा कर सकता है। क्योंकि हमें अच्छे डॉक्टरों की जरूरत है लेकिन अगर छात्रों के ही अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी तो कमियां तो आएगी ही।
सूत्रों के अनुसार र+द्द हुए कॉलेज 30 दिन के अंदर नेशन मेडिकल कमीशन में अपील कर सकते हैं। अगर तब भी उनकी किसी ने न सुनी तो वह स्वास्थ्य मंत्रालय के पास जा सकते हैं।