दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्टर सारा अली खान ‘महाकाल’ के दरबार में पहुंचीं। बता दें कि बुधवार सुबह सारा ने उज्जैन स्थित भगवान महाकाल मंदिर के दर्शन किए। मीडिया सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड एक्टर ने मंदिर में करीब 2 घंटे तक समय बिताया। वह भस्मारती और भोग आरती में भी शामिल हुई। जानकारी के मुताबिक साला अली खान पहले भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद ले चुकी है। वह मंदिर में अलग ही वेशभूषा में पहुंची।

बताया जा रहा है कि इस मंदिर के कुछ नियम है, जहां भस्मारती महिलाएं साड़ी में ही करती हैं। इस दौरान वह नंदीहाल में बैठती हैं। सारा अली खान ने भी नंदीहाल में बैठकर ‘ओम नमः शिवाय’ का जप किया। साथ ही शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। खास बात यह है कि उनके मंदिर में आने की किसी को कानोंकान खबर तक नहीं लगी। सारा अली खान पहले भी देश के कई शिव मंदिरों में शिरकत कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचे थे। बता दें कि सारा अली खान कुछ हफ्ते पहले ही राजस्थान में पहुंची थी। जहां उन्होंने अजमेर के सबसे बड़े सामूहिक परिवार से मुलाकात करते हुए फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म जरा बचके जरा हटके 2 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर विकी कौशल और सारा अली खान अलग-अलग जिलों पर प्रमोशन कर रहे हैं।
