दिल्ली (एकता): महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया भर के महान क्रिकेटरों में शामिल है। उनके लिए क्रिकेटर बनने की राह इतनी आसान नहीं थी। उन्होंने अपने करियर में काफी संघर्ष किया। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 5वें आईपीएल 2023 का खिताब हासिल किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर से धोनी के फैंस काफी उदास हैं। जानकारी के मुताबिक एमएस धोनी अब अपने घुटने में लगी चोट के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले हैं। दरअसल उनकी चोट काफी गंभीर हो गई है। जिसके चलते उन्हें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटने की सर्जरी के लिए इसी हफ्ते मुंबई जाएंगे।

बता दें कि धोनी को मैच में भागने में भी परेशानी हो रही थी। ये आईपीएल में ही नहीं बल्कि कई मैचों में देखा गया। धोनी ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत अपने स्कूलों के दिनों से ही कर दी थी, लेकिन इंडियन टीम का हिस्सा बनने में इनको कई साल लग गए। आईपीएल 2023 में चेन्नई के आखिरी मैच के बाद लैप ऑफ ऑनर के दौरान नीकैप पहने उनकी तस्वीर भी वायरल हुई थी। धोनी लगातार घुटने की चोट से परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने रन बनाने की बजाए बड़े शॉट खेलकर रन बनाने की कोशिश की।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर जीत हासिल की। बारिश के कारण यह मैच रिजर्व डे पर हुआ। फिर भी चेन्नई के सामने 15 ओवरों में 171 रनों का लक्ष्य था। खास बात यह है कि जडेजा ने आखिरी गेंद में चौका लगाकर चेन्नई को अनोखे अंदाज में जीत दिलाई। उस समय पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फैंस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को जीत हासिल करने में काफी खुश नजर आए।