दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार वि+पक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। दरअसल राजधानी में मोदी सरकार जनता का हक छीन रही है। जिससे लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सीपीएम नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा।
बता दें कि सीपीएम ने लोगों के समर्थन में एक रैली भी निकाली थी, वह संसद में भी लोगों का साथ देगी। बताया जा रहा है कि सीताराम येचुरी से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली में मोदी सरकार अपनी तानाशाही चला रही है। दिल्ली की जनता की तरफ से मैं येचुरी साहब एवं अन्य सभी नेताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में प्रशासन के मु+द्दे पर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार में खींच+तान चल रही है।
दिल्ली में मोदी सरकार अपनी तानाशाही चला रही है, दिल्ली की जनता के हक़ छीन रही है। आज CPI(M) के वरिष्ठ नेता श्री सीताराम येचुरी जी एवं पार्टी के अन्य नेताओं से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा की। सभी नेताओं का मानना है कि मोदी सरकार दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। CPI(M) ने… pic.twitter.com/RB8LIHUB2M
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 30, 2023
जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित हरियाणा अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने खास मुद्दे पर चर्चा की।
