PM मोदी ने राष्ट्र को नए संसद भवन का दिया तोहफा, 75 रुपए का सिक्का भी किया जारी, जानिए खासियत

admin

दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को नए संसद भवन का तोहफा दिया है। बता दें कि आजादी के 75 साल बाद रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर नरेंद्र मोदी ने 75 रुपए का एक विशेष सिक्का जारी किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पूरे विधि-विधान से मोदी ने देश को नई संसद का तोहफा दिया। जानकारी के मुताबिक इस सिक्के की कई खासियतें हैं। इस सिक्के का वजन 34.65-35.35 ग्राम है। इस सिक्के पर अशोक स्तंभ के बाईं ओर देवनागिरी लिपी में भारत और दाईं ओर इंग्लिश में इंडिया लिखा है। इसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता की टकसाल में से बनाया गया है। इतना ही नहीं इस सिक्के पर संसद की तस्वीर के नीचे साल 2023 भी लिखा हुआ है। ये देखने में काफी सुंदर दिख रहा है।

खास बात यह है कि इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, और 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु का मिश्रण मिला हुआ है। वहीं दूसरी ओर नए संसद भवन में लोकसभा में 888 और राज्य सभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ये संसद भवन काफी बड़े आकार में फैला हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *