राजस्थान में शाही अंदाज में शादी कर सकते हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, पढ़ें पूरी खबर

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि एक सिंगर भी है। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। परिणीति बॉलीवुड अभिनेत्री एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और मीरा चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। परिणीति ने अपने करियर में काफी मेहनत की। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। परिणीति को बचपन से ही गाने का शौक है। परिणीति का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ। उन्होंने फिल्मों में कई तरह के रोल किए। उनकी हर फिल्म को फैंस काफी पसंद करते हैं।

परिणीति और राघव राजस्थान में लेंगे सात फेरे

जानकारी के मुताबिक 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हुई।बस उसी के बाद से ही दोनों कपल हर तरफ छाए हुए हैं। हर कोई उनकी ही बातें करते रहते हैं। अब हाल ही में एक खबर सामने आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा अपनी शादी राजस्थान में करना चाहते हैं। वह राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार इसी के चलते परिणीति चोपड़ा परिवार के साथ उदयपुर के लीला पैलेस में पहुंची। यहां वह परिवार के साथ ठहरी हुई है।

लीला पैलेस ठहरी हैं परिणीति

परिणीति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उदयविलास में लंच किया। इसके बाद वह होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गईं। बता दें कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की भी जोधपुर में ही ‘शाही शादी’ हुई थी। परिणीति ने उदयपुर पहुंचकर शादी के लिए पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली। गौरतलब है कि 13 मई को परिणीति और राघव चड्ढा ने दिल्ली में सगाई की थी। इस समारोह में परिणीति और राघव दोनों के परिवारों के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। दोनों की तस्वीरें और वीडि + यो काफी वाय + रल हुए थे।

परिणीति ने कई फिल्मों में किया काम

बता दें कि परिणीति ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल से फिल्मी करियर की उन्होंने शुरुआत की थी। परिणीति की लीड अभिनेत्री के तौर पर पहली फिल्म ‘इशकजादे’ थी। उन्होंने 12वीं में देशभर में टॉप किया था और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। परिणीति एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। परी ने फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्मों में हर तरह का रोल निभाया। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *