दिल्ली में 108 फीट ऊंची हनुमान की मूर्ति दुनियाभर में है प्रसिद्ध, मूवी या सीरियल में भी दिखाते हैं शॉट

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में वैसे तो कई धार्मिक स्थल हैं लेकिन राजधानी की पहचान 108 फीट ऊंची हनुमान की प्रतिमा से होती है। जो दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। बता दें कि मूवी या सीरियल में दिल्‍ली की हनुमानजी की विशाल प्रतिमा को जरूर दिखाया जाता है। यह प्रतिमा राजधानी के करोल बाग के हनुमान मंदिर की है। ये मंदिर दुनियाभर में काफी मशहूर है। लोग दूर-दूर से यहां माथा टेकने आते हैं। मंदिर को संकट मोचन हनुमान धाम के नाम से जाना जाता है। इसका इतिहास काफी पुराना और ऐतिहासिक है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जिस जगह पर हनुमान की मूर्ति है, वहां कभी एक छोटी हनुमान और भगवान शिव की मूर्ति हुआ करती थी। एक दिन स्वर्गीय महंत जहां तपस्या कर रहे थे, अचानक भगवान हनुमान उन्हें दिखाई दिए। उन्‍होंने अपनी एक बड़ी मूर्ति वहां स्थापित करने की इच्छा रखी। तब से उन्होंने इस जगह पर 1994 में हनुमानजी की बड़ी मूर्ति बनाने का फैसला किया और करीब 13 साल बाद यह बनकर तैयार हुई। बता दें कि इस मूर्ति की काफी खासियत है। हनुमान जयंती के दिन झंडेवालान हनुमान मंदिर दिल्ली का सबसे व्यस्त मंदिर होता है। उस समय जहां पर काफी भीड़ भी होती है। मंगलवार को मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।

त्योहारों शिवरात्रि, नवरात्रि और जन्माष्टमी में मंदिर को सजाया जाता है। हर त्योहार यहां अच्छे तरीके से मनाया जाता है। इसमें मंदिर में वैष्णों देवी की तरह ही एक गुफा भी बनी हुई है। इस गुफा में पिंडी नाम की एक पवित्र चट्टान मौजूद है। मंदिर के अंदर जाते ही देवी काली को समर्पित एक मंदिर भी बना हुआ है। हनुमान मंदिर में आने वाले भक्‍त काली मंदिर के दर्शन किए बिना बाहर नहीं आते। इस मंदिर में भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। बता दें कि इंडिया गेट और कुतुब मीनार की तरह अब दिल्‍ली की भगवान हनुमान की प्रतिमा काफी मशहूर हो गई है। ये बड़ी-बड़ी हिट फिल्मों में भी दिखाई देती है। कई टीवी शो और फिल्में इसके शॉट लेते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *